दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा को कल 5 जनवरी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा दोपहर 2 बजे जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिला चुनाव अधिकारी भूपेन्द्र सवन्नी एवं जिला चुनाव पर्यवेक्षक अनुराग सिंहदेव द्वारा समन्वय पश्चात सर्वानुमति से की जाएगी। घोषणा कार्यक्रम में जिले के सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। जिला भाजपा का नया अध्यक्ष कौन बनेगा, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए ओबीसी वर्ग से सुरेन्द्र कौशिक (पूर्व महामंत्री) और सामान्य वर्ग से कांतिलाल बोथरा का नाम प्रमुखता से सामने आया था। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन दोनों नामों में से एक का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। बताया गया है कि अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में हाईकमान द्वारा नाम तय कर लिए गए है। बंद लिफाफे में नाम लेकर कल 5 जनवरी को जिला चुनाव अधिकारी भूपेन्द्र सवन्नी एवं जिला चुनाव पर्यवेक्षक अनुराग सिंहदेव जिला भाजपा कार्यालय पहुचेंगे और जिला भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। जिला भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर दुर्ग में पिछले महिने भर से घमासान मचा हुआ था।
कई भाजपा नेताओं के नाम अध्यक्ष पद के लिए सामने आए थे। अध्यक्ष पद के दावेदारों द्वारा लॉबिंग में कही कमी नहीं रखी गई थी, जिससे अध्यक्ष पद को लेकर उठा-पटक मचा हुआ था। एक नाम पर सहमति नहीं बनने से दुर्ग जिले के अध्यक्ष पद के चयन के लिए नाम दिल्ली हाईकमान भेजा गया था।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.