अपराध

पत्नी-बेटे का किया मर्डर, फिर मां-बाप को चाकू से गोदा; पढ़े ये दिल दहला देने वाला मामला

17128122024124809whatsappimage2024-12-28at6.17.35pm.jpeg

सूरत। गुजरात के सूरत में एक दिल दहलाने वाली घटना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी और अपने माता-पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना शहर के सरथाना इलाके में हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी स्मिथ गियानी ने पारिवारिक विवाद के चलते यह खौफनाक कदम उठाया। उसने अपने परिवार के सदस्यों पर चाकू से हमला किया। हमले में उसकी पत्नी और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ने हमले के बाद खुद को भी चोट पहुंचाई, लेकिन उसे बचा लिया गया।
पड़ोसियों के मुताबिक, स्मिथ और उसके परिवार के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। पारिवारिक दबाव की वजह से आरोपी मानसिक रूप से काफी परेशान था। कुछ दिन पहले हुए एक पारिवारिक विवाद के बाद से ही वह काफी तनाव में था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके बड़े पापा की कुछ दिन पहले मृत्यु हुई थी। इस घटना के बाद उसके परिवार और बड़े पापा के परिवार के बीच मतभेद बढ़ गए थे। बड़े पापा के परिवार ने उसके परिवार को अपने घर आने से मना कर दिया था। इस बात से आरोपी काफी आहत था। उसे लगा कि दुनिया में उसका कोई नहीं है, इसलिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस घायल माता-पिता से पूछताछ करके घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.