होम / मध्यप्रदेश / भोपाल में दो गुटों में भिड़ंत, कई घायल
मध्यप्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दोपहर दो गुटों के बीच जमकर पथराव हो गया और लाठी डंडे भी चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की पुरानी सब्जी मंडी में दो गुट आमने सामने आ गए। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने एक दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए और लाठी डंडों का भी प्रयोग किया। दोनों गुटों में शामिल लोगों के हाथों में तलवारें भी थीं। इस विवाद में कई लोगों को चोटें भी आई हैं। वहीं कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।
पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले दो युवकों के बीच वाहन चलाने को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सब्जी मंडी दोनों गुटों के बीच संघर्ष का मैदान बन गया। बताया जा रहा है कि मुस्लिम और सिख समाज से संबंधित गुटों के बीच विवाद हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवकों के हाथ में डंडे और तलवारें हैं। वे एक-दूसरे पर पत्थर भी बरसा रहे हैं। उपद्रवियों के बीच महिलाएं भी नजर आ रही हैं।
दो गुटों में पथराव और लाठी डंडे चलने की बात की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और उसने हालात को संभाला। मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
राजधानी में कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान को लेकर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। इसलिए पुलिस भी तैनात थी। विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस बल ने हालात को संभाला।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.