नागपुर । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस रविवार को पहली बार नागपुर पहुंचे। उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं ने भव्य रैली का आयोजन किया था। एयरपोर्ट से लक्ष्मी नगर चौक तक जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान लुटेरों की मौज हो गई।
33 लोगों के लूटे गए 26 लाख के गहने..
सीएम फडणवीस की रैली में चेन स्नेचिंग और गहने- जेवरात जमकर लूटे गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने लूट-पाट और चेन स्नेचिंग गिरोह के 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने 33 लोगों के लगभग 26 लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए।
11 आरोपी गिरफ्तार...
इस मामले में बजाज नगर पुलिस में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनका एक साथी फरार है। 7 आरोपियों को कार्यकर्ताओं ने रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। सभी आरोपियों को 19 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
दूसरे जिलों से आए थे लुटेरे...
पुलिस ने बताया कि आरोपियों का एक गिरोह नागपुर में 1 दिन पहले ही अहमदनगर, जलाना और यवतमाल से आया था। यहां सीएम रैली में शामिल हुआ था। सभी आरोपी हवाई अड्डे से रैली में शामिल हुए थे।गिरोह ने हवाई अड्डे से सोने गांव पुलिस थाने से प्रताप नगर और बजाज नगर थाने क्षेत्र तक करीब 33 लोगों के गहने चुराए हैं।
सीएम की रैली में थी बहुत ज्यादा भीड़...
पुलिस ने कहा कि सीएम की रैली में भीड़ बहुत ज्यादा थी। दूसरे जिलों से आए लुटेरों ने इसका फायदा उठाया। वहीं, पुलिस अब इन लुटेरों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इन 11 आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कारर्वाई की भी बात कही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.