छत्तीसगढ़

भीषण चक्रवाती तूफान की दस्तक

82515122024125119img-20241215-wa0207.jpg

RO. NO 13129/104

-6 राज्यों में भारी बारिश, 11 में कोल्ड वेव, 8 में कोहरा छाएगा
रायपुर
। एक ओर देश हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में है। दूसरी ओर भीषण चक्रवाती तूफान दस्तक दे रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (ढ्ढरूष्ठ) ने अगले एक हफ्ते तक देशभर में शीत लहर चलने, घना कोहरा छाने, बर्फबारी और भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, ठंड बढऩे के कई कारण हैं। जैसे पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 278 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भी एक्टिव है, जिससे बर्फ पिघल रही है और उत्तर भारत-मध्य भारत सूखी ठंड की चपेट में है। पाकिस्तान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है। मन्नार की खाड़ी और उसके आसपास के एरिया में लो प्रेशर वाला एरिया बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटों में पश्चिम की ओर बढऩे और कम होने की संभावना है। 14 दिसंबर के आस-पास दक्षिण अंडमान सागर पर ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की संभावना है। 15 दिसंबर के आसपास इसके लो प्रेशर वाला एरिया बनने और अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में तमिलनाडु तटों की ओर बढऩे की संभावना है। इसके असर से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी है।
7 दिन ऐसा रहेगा देशभर का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में शीत लहर से गंभीर शीत लहर चलने के आसार हैं। आज 14 दिसंबर को मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है।
ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 20 दिसंबर तक घना कोहरा छा सकता है। उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति होने की संभावना है। दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी है।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.