होम / मध्यप्रदेश / PM मोदी को मारने की साजिश!, हथियार भी थे तैयार; अलर्ट मोड पर पुलिस
मध्यप्रदेश
नई दिल्ली। मुंबई पुलिस के कंट्रोल नंबर पर पीएम मोदी को मारने की साजिश का कॉल आया है। जिसमें पीएम के खिलाफ साजिश की बात कही गई है। इस मामले को लेकर पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में लिया है।
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया था, जिसमें कॉलर ने पीएम मोदी का जिक्र किया था। कॉलर का दावा है कि पीएम मोदी को मारने का प्लान तैयार था और हथियार भी तैयार थे। खबर है कि पुलिस इस मामले में FIR दर्ज करने जा रही है और कॉलर को ट्रेस कर रही है। इस संबंध में पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। प्रथम दृष्टया वह पारिवारिक कारणों के चलते परेशान नजर आ रही है।
-सलमान के लिए मिल चुकी है धमकी
कुछ दिन पहले ही मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में सलमान के लिए धमकी भरा मैसेज आया था। ये धमकी रात करीब 12:00 बजे मिली। मैसेज में ‘सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई’ पर एक गाने का जिक्र किया गया है। एक महीने के अंदर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा, धमकी देते हुए कहा गया कि गाना लिखने वाले की हालत ऐसी हो जाएगी कि वह अपने नाम से गाना नहीं लिख पाएगा। अगर सलमान में हिम्मत है तो वह उन्हें बचाएं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.