दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मागदर्शन में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा विगत दिवस जिला अस्पताल दुर्ग और नगर निगम रिसाली का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। जिला अस्पताल भ्रमण/निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ एवं सीविल सर्जन द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित सरकारी योजनाओं का विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जिला चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधा के बारे में भी बताया गया।
इसी प्रकार प्रशिक्षु अधिकारियों ने नगर पालिक निगम रिसाली के स्लम बस्ती रूआबांधा क्षेत्र का भी भ्रमण किये।
प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, बी.एल.सी. घटक, ए.एच.पी. घटक, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाएं, राशन कार्ड, मोर संगवारी सेवा, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, धन्वंतरी, पेंशनधारी हितग्राहियों की योजनावार जानकारी, आयुष्मान की जानकारी, एस.बी.एम., डेंगू एवं मच्छर उन्मूलन रोकथाम हेतु प्रयासों का विवरण इत्यादि विषयों पर सारगर्भित चर्चा एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त किये। योजनाओं के लाभार्थियों से सार्थक, संवाद एवं स्लम बस्ती का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम रिसाली के संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.