रायपुर । अक्षय नवमी या आंवला नवमी का पर्व के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने के बाद वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन करने से भगवान विष्णु और भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है, जिससे घर में धन, संपत्ता, यश, वैभव, अच्छा स्वास्थ्य व सम्मान आता है। ऐसे में इस पर्व को हमारे क्षेत्र में भी बड़े भक्तिभाव व आस्था से मनाया जाता है। मान्यता है कि अक्षय नवमी पर्व पर पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करने से मनचाही इच्छा पूरी होती है इस दिन किए जाने वाले दान का पुण्य कभी क्षय नहीं जाता इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ आंवला पेड़ की पूजा करने का विधान है। आज के ही दिन भगवान विष्णु ने कुष्मांडक दैत्य को मारा था, जिसके रोम से कुष्मांड-सीताफल की बेल निकली थी, इसीलिए इसे कुष्मांडक नवमी भी कहा जाता है। यह प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का भारतीय संस्कृति का पर्व है क्योंकि आंवला पूजन पर्यावरण के महत्व को दर्शाता है और इसके प्रति हमें जागरूक भी करता है। ऐसे में इस बार भी दस नवंबर को आस्था पूर्वक आंवला नवमीं का पर्व शहर के उद्यानों के साथ ही जहां पर आंवला का वृक्ष होगा, वहां पर इस पर्व को मनाया जाएगा। अक्षय नवमी पर महिलाएं घर पर सात्विक भोजन बनाती हैं, इस दिन बनाई जाने वाली सब्जी में महिलाएं सात प्रकार की सब्जियों को एक साथ मिलाकर बनाती हैं। महिलाएं आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करने के बाद वहीं पर बैठकर ब्राह्मणों को भोजन कराती हैं और परिवार के लोगों के साथ वहीं भोजन करती हैं। पुण्य पाने के लिए यह किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु एवं शिवजी का निवास होता है। अक्षय नवमी के दिन इस वृक्ष के नीचे बैठने और भोजन करने से रोगों का नाश होता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.