देश-विदेश

2014 से सात प्रमुख देशों ने देखा नेतृत्व परिवर्तन, भारत में पीएम मोदी का मैजिक कायम

image_380x226_672cd899dc3af.jpg

नई दिल्ली । 2014 में केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद से दुनिया के सात प्रमुख देश नेतृत्व परिवर्तन के गवाह बनें हैं। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में है और उनकी सत्ता कायम है।

ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन के सीईओ अखिलेश मिश्रा ने एक्स पर एक ग्राफ शेयर किया। इसमें 2014 के बाद से दुनिया के सात देशों में हुए नेतृत्व परिवर्तन को दर्शाया गया। ग्राफ में भारत भी है जिसका नेतृत्व 2014 से पीएम मोदी के रूप में वर्तमान तक अपरिवर्तनीय है।
मिश्रा ने ग्राफ शेयर करते हुए लिखा, दुनिया कैसे बदलती है, जबकि मोदी स्थिर हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में अभूतपूर्व स्थिरता।
दरअसल बुधवार को अमेरिका को डोनाल्ड ट्रंप के रूप में अपना अगला राष्ट्रपति मिल गया। रिपब्लिकन नेता ने डेमोक्रेट और मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हरा दिया।
2014-24 तक अमेरिका में तीन शख्स राष्ट्रपति पद पर बैठे। इनमें बराक ओबामा (2014 से 17 तक डेमोक्रेटिक पार्टी), डोनाल्ड ट्रंप (2017 से जनवरी 21 तक रिपब्लिकन पार्टी), जो बाइडेन (2021 से डेमोक्रेटिक पार्टी) शामिल हैं। ट्रंप अब जनवरी 2025 में दोबारा राष्ट्रपति पद को संभालंगे।
इसी तरह यूके में 2014-24 के बीच डेविड कैमरून, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस, ऋषि सुनक, कीर स्टारमर (वर्तमान प्रधानमंत्री) पीएम पद पर रहे।
ऑस्ट्रेलिया में 2014 से 2024 के बीच पीएम पद पर टोनी एबॉट, मैल्कम टर्नबुल, स्कॉट मॉरिसन, एंथनी अल्बानीज (वर्तमान प्रधानमंत्री) रहे हैं।
फ्रांस में 2014 से 2024 के बीच दो लोगों ने देश के सर्वोच्च पद को संभाला। इसमें फ्ऱांस्वा ओलांद (2012-2017) और इमैनुएल मैक्रों (वर्तमान राष्ट्रपति) शामिल हैं।
इटली में 2014 से 2024 के बीच पांच लोग पीएम पद पर बैठे। इनमें माटेओ रेन्जी, पाओलो जेंटिलोनी, ग्यूसेप कोंटे, मारियो ड्रैगी, जियोर्जिया मेलोनी (वर्तमान पीएम) शामिल है।
जापान में 2014 से 2024 के बीच चार लोगों ने प्रधानमंत्री का पद संभाला। इनमें शिंजों अबे, योशिहिदे सुगा, फुमिओ किशिदा, शिगेरू इशिबा (वर्तमान पीएम) शामिल हैं।
2014 से 2024 के बीच पाकिस्तान में भी नेतृत्व परिवर्तन हुए। यहां- नवाज शरीफ (2014-15), शाहिद खाकन अब्बासी (2015-17), इमरान खान (2017-21), शहबाज शरीफ (2021-24) पीएम पद पर रहे।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.