दुर्ग

दिवाली के पहले बांटा ‘खुशियों’ वाला गिफ्ट, भावुक हो गए इस वृद्धाश्रम के बुजुर्ग..

image_380x226_6722312cd2810.jpg

-"अब नही होगी किसी जरूरतमंदों की दीवाली फीकी
दुर्ग । दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दुर्ग जिले के अलग अलग स्थान जिसमें वृद्धाआश्रम, अनाथ हॉस्पिटल बालआश्रम, मंदबुद्धि स्कूल, दुर्ग स्टेशन, समृद्धि बाजार के पास, बस स्टैंड एवं शहर के अन्य स्थानों में जीवन यापन कर रहे गरीब, असहाय, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे जिनके पास या तो घर नही है या फिर भीख मांगकर फुटपात में रह रहे है सभी महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को नये कपड़े, मिष्ठान, नमकीन, रंगीन फटाखे, का वितरण करके खुशियों की दीपवाली सप्ताह बनाया जा रहा है।

देश में गरीब बच्चों का मन भी दीवाली में पटाखे जलाकर मिठाई खाने का होता है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण ऐसे घरों के बच्चे अपना मन मार कर रह जाते हैं। अब से पहले आसमान में छूटने वाले पटाखों को देखकर ही गरीब बच्चे खुश हो जाते थे। लेकिन इस बार दुर्ग जिले में जन समर्पण सेवा संस्था, ऐसे गरीब बच्चों एवं बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के लिए उनकी बस्ती, फुटपात, आश्रम, और मोहल्ले तक पहुँच रही है, संस्था द्वारा इस वर्ष की दीपावली पर्व पर जरूरतमंदों की खुशियों की दीपवाली सप्ताह बना रही है। जिसमें 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जिले के गरीब बच्चों एवं जरूरतमंदों को नया कपड़े, पटाखे, मिठाई, नमकीन, साबुन, निरमा, बिस्किट, चॉकलेट का वितरण किया जा रहा हैं। पटाखे और मिठाई पाकर ये बच्चे एवं जरूरतमंद लोग गदगद हो रहे है।
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की दीपावली फीकी नहीं हो, वो भी नया कपड़ा पहनकर, फटाखे जलाये और उनका मुँह मीठा हो, जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग ने इसका बीड़ा उठाया है।
-सेवा सप्ताह के चौथे दिवस की सेवा..
जन समर्पण सेवा सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि जरूरतमंदों के साथ खुशियों की दीपावली सप्ताह के चौथे दिवस संस्था द्वारा दुर्ग वृद्धाआश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों में महिलाओं को नयी साड़ी, पुरुषों को नया कुर्ता पैजामा एवं सभी बुजुर्गों को खुशियों की दीवाली बनाने हेतु मिष्ठान, नमकीन, बिस्किट, प्लास्टिक बर्तन, साबुन, निरमा एवं अन्य जरूरत की सामग्री वितरण की गयी।

    सँस्था द्वारा पिछले 3 दिन में लगभग 200 से अधिक गरीब बच्चों, एवं 190 से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों को दीपावली के लिए जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया जा चुका है, जिसे देखकर सभी बच्चे, बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुष अति उत्साहित होकर संस्था के सदस्यों को धन्यवाद दिए।
   आज के सेवा कार्य मे सँस्था के पायल जैन नवकार परिसर, सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, आशीष मेश्राम, रूपल गुप्ता, प्रतिभा पुरोहित, अर्जित शुक्ला, महेंद्र साहू, प्रकाश कश्यप, सुजल शर्मा, राजेन्द्र ताम्रकार, अख्तर खान, मृदुल गुप्ता, दद्दू ढीमर, रिषी गुप्ता, मोहित पुरोहित, खुश चन्की मनहरे किशन चौरसिया, अश्वनी साडेकर, अमन मनहरे,  अनमोल पांडेय नमन खंडेलवाल अक्षत, सुयश गुप्ता, सार्थक शर्मा, मोक्ष शर्मा, डोमन सिन्हा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
881040720251424511000006981.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.