दुर्ग

दुर्ग पुलिस ने 66 प्रकरणों में जब्त 1.20 करोड़ के मादक पदार्थों का कराया विधिसम्मत नष्टीकरण

731080820260728251001707749.jpg

 

Image after paragraph

भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों के 66 प्रकरणों में जब्त करीब 1.20 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टीकरण कराया गया। न्यायालयीन एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की देखरेख में यह कार्रवाई 8 अगस्त 2026 को संपन्न हुई।
नष्टीकरण की कार्रवाई में 138.196 किलोग्राम गांजा, 114.56 ग्राम हेरोइन, 1,758 नशीली टेबलेट, 2,772 नशीले कैप्सूल तथा 837 नग नशीली दवाई (सीरप) शामिल रहे। इन सभी मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये बताई गई है।
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग एवं नारकोटिक्स सेल, पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत जब्त सामग्री के नष्टीकरण की कार्रवाई की गई। इसके लिए पर्यावरण विभाग एवं संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति प्राप्त की गई तथा सुरक्षा और पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया।
BSP के एसएमएस-03 प्लांट में हुआ नष्टीकरण ..
जब्त गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों का नष्टीकरण भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के एसएमएस-03 प्लांट स्थित भस्मीकरण संयंत्र में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया। वहीं नशीली दवाई (सीरप) का नष्टीकरण नेवई थाना क्षेत्र के नेवईभाठा में निर्धारित प्रक्रिया के तहत संपन्न कराया गया।
कार्रवाई के दौरान डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति के अध्यक्ष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शोभराज अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अशोक अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
वैधानिक प्रक्रिया के बाद उठाया गया कदम ..
दुर्ग जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में दर्ज मादक पदार्थ संबंधी 66 मामलों में जब्त सामग्री के संबंध में न्यायालयीन एवं अन्य आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद नष्टीकरण के लिए प्रस्तुत किया गया था। जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति और डीसीआरबी शाखा के अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरी प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुरूप संपादित किया।
नष्टीकरण के दौरान पर्यावरण विभाग, नगर निगम भिलाई तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-03 प्लांट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी आवश्यक सहयोग रहा।
नशे के खिलाफ सहयोग की अपील ..
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, परिवहन, बिक्री और सेवन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.