गंभीर घायल नाबालिक लड़के का मेकाहारा मे चल रहा है इलाज, मगरलोड मे दिनों दिन बढ़ रहा है अपराध
नगर के कोने कोने में बिक रहा है गांजा, ढाबों मे पिलाई जा रही है देर रात तक शराब..
नगर में दहशत का माहौल, परिजन महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री,गृहमंत्री, डीजीपी, पुलिस महानिरीक्षक, एसपी से मुलाकात कर मागेंगे न्याय
धमतरी/मगरलोड । धमतरी जिला के विकासखंड मुख्यालय मगरलोड में 9 अक्टूबर बुधवार को रात्रि करीबन 9:30 बजे एक 14 वर्षीय नाबालिक बालक द्वारा नाबालिक 16 वर्षीय बालक को घूमने के बहाने ले जाकर विद्युत ऑफिस नहर के पास हत्या के इरादे से हाथ व पेट में चाकू मारने से नाबालिक बालक का घायल होकर बेहोश हो जाने से उनके दोस्तों के द्वारा पास मे मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी पेट में चाकू से गंभीर जख्मी चोट बताया एवं डॉक्टरों द्वारा मगरलोड थाने को सूचना दी गई जहां
पुलिस द्वारा पीड़ित बालक से तुरंत बयान भी लिए ली गई और चाकू मारने वाले नाबालिग लड़के को भी बताया गया
गंभीर चोट पेट में लगने के कारण परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड से धमतरी से एम्स और मेकाहारा में इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित नाबालिक बालक के पेट में लगभग 2 से 3 इंच चाकू घुसने के कारण स्थिति गंभीर बनी रही मेकाहारा मे विशेषज्ञ सर्जन डॉक्टरों की टीम द्वारा पेट मे लगे गंभीर जख्मी को बड़ी ऑपरेशन कर इलाज किया जा रहा है।
लेकिन इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी मगरलोड पुलिस द्वारा मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर जख्मी ग्रिवियस रिपोर्ट देने के बाद भी कोई कार्यवाही चाकू मारने वाले नाबालिक बच्चे पर अभी तक नहीं किया गया, यह सोचनीय विषय है ना ही उससे चाकू जप्त की गई। मगरलोड में इन दिनों शराब खुलेआम ढाबों में देर रात्रि तक खुले में गांजा शराब गली गली मोहल्ले में बिकने के कारण अपराध का गढ़ मगरलोड बनता जा रहा है। आए दिन इस तरह की घटना चोरी, चाकू बाजी की घटना घट रही है।
वही पीड़ित नाबालिक बालक के परिजनों ने अपराध करने वाले पर शख्त कार्यवाही की मांग की है।
परिजनों ने इस तरह के गंभीर अपराध पर कार्यवाही नही करने पर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, धमतरी पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की मांग करेंगे और मांग पूरा नहीं होने पर अनशन में बैठने की बात कही। इस तरह से चाकू बाजी करने वाले को नहीं पकड़ने पर मगरलोड में नगरवासीयो में आक्रोश पनप रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.