छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद पुलिस मुस्तैद

image_380x226_6592c32e20da5.jpg

RO. NO 13129/104

-"निजात अभियान" के तहत रायपुर जिले में नशे के अवैध व्यापार पर लगाम
-अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के चलते अपराधों में आयी कमी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ में अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए दिए गए निर्देश के बाद पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है। इसके साथ ही अपराधियों की धरपकड़ भी तेज हुई है। रायपुर जिले के पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम "निजात अभियान" के चलते नशे के तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है। निजात अभियान के तहत नशे के खिलाफ युवाओं में जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है जिसके चलते अवैध नशे के कारोबार और  इससे जुड़े अपराधों में कमी आई है इसके साथ ही भारतीय दंड विधान बी एन एस की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज अपराधों में भी पिछले वर्ष की तुलना में 7.9 फीसदी की कमी आई है।
    रायपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा अगस्त तक जारी आकड़ों के मुताबिक रायपुर जिले में वर्ष 2023 में  अगस्त माह तक भारतीय दंड विधान बीएनस के तहत 6125 अपराध पंजीकृत किए गए थे, वहीं 2024 मे इसी अवधि में 5638 अपराध दर्ज हुए हैं। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अपराधों में 7.9 फीसदी की कमी देखी गई है। इसी तरह चाकू बाजी की घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना मे इस वर्ष  अगस्त तक 40 प्रतिशत की कमी आयी है। वर्ष 2023 में अगस्त तक रायपुर जिले में चाकूबाजी के 133 प्रकरण दर्ज किए गए थे, जबकि इस  वर्ष 79 अपराध दर्ज किए गए हैं। आबकारी और एनडीपीएस में पिछले वर्ष 9970 प्रकरण दर्ज किए गए थे, जबकि इसी अवधि में अगस्त माह तक 10458 प्रकरण दर्ज  कर नशे के खिलाफ प्रभावी कारवाई की गई। रायपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ़ चलाए  गए "निजात" अभियान के चलते पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा कारवाई सम्भव हुई है। रायपुर पुलिस  के अनुसार पिछले वर्ष अगस्त तक हत्या एवं हत्या के प्रयास पर 93 प्रकरण दर्ज किए गए थे। इस वर्ष 81 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में हत्या एवं हत्या के प्रयासों से संबंधित  अपराधों  में 12.9 प्रतिशत की कमी आयी है। बलात्कार की घटनाओं में  भी  पिछले  वर्ष  की  तुलना  में 11 फीसदी  की  कमी  आयी  है। पिछले  वर्ष  अगस्त  तक  बलात्कार  के 134 प्रकरण  दर्ज  थे। इस  वर्ष  119 प्रकरण  दर्ज  किए  गए  हैं। छेडछाड की  घटनाओं  मे भी  30 फीसदी की  कमी  दर्ज  की  गई  है। पिछले  वर्ष  अगस्त  माह  तक 134 प्रकरण  दर्ज  किए  गए  थे। इस वर्ष  इसी  अवधि  में 84 प्रकरण  दर्ज  हुए  हैं। इसी तरह  चोरी और नकबज की  घटनाओं में 9 प्रतिशत की कमी  देखी  गई  है।   वर्ष 2023 में  अगस्त  माह  तक 134 प्रकरण दर्ज  थे जबकि  इस वर्ष  अगस्त  तक 1202 प्रकरण  दर्ज  किए  गए  हैं। मारपीट  के  मामलों में  भी  पिछले  वर्ष  की  तुलना  में  7.9 फीसदी  की  कमी  आयी  है।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.