-पंडित दीनदयाल जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प ..
दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी-शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर तक पूरे 15 दिन की अवधि को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।
इसी परिपेक्ष में 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मदिवस पर के अवसर पर चण्डी शीतला मंडल द्वारा श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन उद्यान, शिक्षक नगर दुर्ग में सुबह से 7 बजें जन्मदिवस एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव के मुख्यआतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार की अध्यक्षता में रखा गया। जिसमें अतिथि द्वारा सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तैलचित्र में माल्यार्पण के साथ उनके जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला एवं उनके आदर्शों में चलने का संकल्प लिया। तदुपरांत शिक्षक नगर गार्डन में वृक्षारोपण किया गया।
जिसमे मुख्य रूप से जिला सेवा पखवाड़ा की संयोजक श्रीमती अल्का बाघमार, सदस्य साजन जोसफ़, ज़िला सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, जिला प्रवक्ता दिनेश देवांगन,सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी,ज़िला सदस्यता अभियान समिति की सदस्य डॉ.मानसी गुलाटी, मंडल महामंत्री आसिफ़ अली सैय्यद, श्रीमती रीता मेंश्राम, जिला सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी श्रीमती मानसी मंडल सेवा पखवाड़ा मंडल सेवा पखवाड़ा संयोजक मनीष साहू,उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन, बंटी चौहान, दिनेश मिश्रा,मंत्री विकास सेन,पार्षदगण शेखर चन्द्राकर,अजीत वैध, ज्ञानेश्वर ताम्रकार,कृष्णा निर्मलकर,पूर्व जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चंद्राकर, जिला मंत्री मोनिका पांडेय, जाकिर खोखर, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम साहू, महामंत्री नवीन साहू,महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल जांगिड़, महामंत्री ममता देवांगन एवं दिनेश्वरी तुरकर,रेखा चंद्राकर,मोनिका ताम्रकार, दूर्गा यादव,चित्रा सेन,कुंदन साहू,निशिकांत मिश्रा,गार्डन विकास समिति के नरेन्द्र ताम्रकार, जयसिंग, द्वारका वर्मा, मुस्ताक अली,शैलेष चावड़ा,सुरेन्द्र भीमटे, राजेन्द्र वैध,राजेन्द्र प्रसाद शर्मा,शरद सक्सेना, मँझला ताम्रकार,मनोज़ ताम्रकार,के अलावा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.