साजा । भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा साजा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन के आह्वान एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू देवांगन के निर्देश पर साजा मुख्यालय पुराना बस स्टैंड में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे भी लगायें। पुतला दहन पश्चात पिछड़ा वर्ग मोर्चा साजा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदेश में जाकर अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की आरक्षण खत्म करने की बात कहते है और विदेशों में जाकर भारत के बारे में अपमान जनक टिप्पणी करते हैं। राहुल गांधी की यह सोच देश विरोधी मानसिकता को दर्शाता है जिसके विरोध में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता विनोद शर्मा, बिसरू साहू महामंत्री साजा मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा साजा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा महामंत्री नारद देवांगन महामंत्री प्रकाश बघेल उपाध्यक्ष किशन सागरवंशी मंत्री संतोष यादव लारा बुलाक साहू लेखु साहू पुर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सुरेश साहू जनपद प्रतिनिधि अमिताभ कन्नौजे आईटी सेल नेमसिंग सेन धर्मेन्द्र रजक नेतराम साहु त्रिलोकी साहू नारद साहू संतोष साहू महेश साहू कमलेश साहू लाला साहू भुनेश्वर बघेल अलखु साहू प्रदीप सोनी मीनाराम साहू बलराम गोयल एवं भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के सम्मानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.