पुणे। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव से पहले सियासत गरमाने लगी है। चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के बहनोई और पूर्व सांसद भास्करराव पाटील खतगांवकर , उनकी बहन डा. मीनल पाटील खतगांवकर और पूर्व विधायक ओम प्रकाश पोकर्णा ने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोल ने कहा कि भासकरराव बिना किसी पद के लालच के ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस तरह के जमीनी कार्यकर्ता के स्वागत से उन्हें खुशी हो रही है। नाना पटोले ने कहा कि नांदेड़ में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। कांग्रेस से निकलकर बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस अशोक चव्हाण पर हमलावर नहीं हुई थी।
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने अशोक चव्हाण को जवाब देने के लिए यह तरीका निकाला है। ऐसे में कांग्रेस ने परिवार में ही सेंध लगा दी। मीनल पाटिल खतगांवकर ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी से टिकट मांगा था। हालांकि बीजेपी ने पूर्व सांसद प्रताप पाटिल चिखलीकर को ही टिकट दिया था। ऐसे में वह बीजेपी से असंतुष्ट थीं, जिसका फायदा कांग्रेस को मिला। बता दें कि नांदेड़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के सांसद रहे वसंत चव्हाण के निधन के बाद उपचुनाव होने हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.