छत्तीसगढ़

जिले के नए कलेक्टर गोपाल वर्मा ने विधिवत पदभार ग्रहण किया

image_380x226_66ee9157ef266.jpg

कवर्धा। जिले के नव पदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा (आईएएस 2016) ने आज शनिवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान कलेक्टर जनमेजय महोबे ने नवपदस्थ कलेक्टर महोबे ने कार्यभार ग्रहण कराने की औपचारिकताएं पूरी की। उन्होंने नवपदस्थ कलेक्टर श्री वर्मा को  जिले के प्रशासनिक तथा भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी दी। 
निवर्तमान कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले में 2 वर्ष 2 माह बीस दिन तक कलेक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दी।

उन्होंने कलेक्टर श्री वर्मा को जिले की नई जिम्मेदारी मिलने के लिए बधाई दी और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से परिचय कराया। पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थ कलेक्टर श्री वर्मा ने जिला कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। 
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर निर्भय साहू , संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका कौड़ो, कवर्धा एसडीएम अनुपम टोप्पो, पंडरिया संदीप ठाकुर, लोहारा सुश्री आकांक्षा नायक, डिप्टी कलेक्टर  आरबी देवांगन सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
65529062025140005newspaper_compressed_page-0001(1).jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.