नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के उमरेड में गुरुवार रात गणेश विसर्जन कार्यक्रम में पटाखा शो के दौरान हादसे में 11 महिलाएं झुलस गईं हैं। इस घटना का एक डरावना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विस्फोट के बाद अफरा-तफरी का माहौल साफ देखा जा सकता है।
घटना उमरेड के इतवारी रोड पर श्रीकृष्ण मंदिर के पास हुई जब शिव स्नेह मंडल का गणपति विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में शामिल लोग ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पटाखे जलाना शुरू किया और अचानक एक रॉकेट पटाखा जमीन पर फट गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद 11 महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से सात गंभीर रूप से घायल महिलाओं को नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि चार अन्य का इलाज उमरेड के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। कुछ महिलाओं के चेहरे बुरी तरह झुलसे हैं।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.