होम / दुर्ग-भिलाई / सेवा संकल्प शिविर में मांग ज्यादा शिकायत कम, आज आए 78 आवेदन, 52 का किया निराकरण
दुर्ग-भिलाई
.jpeg)
रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र के 10 वार्डों के लिए सेवा संकल्प शिविर आत्मानंद विद्यालय रिसाली में लगाया गया। शुक्रवार को लगाए गए शिविर में शिकायत के अपेक्षा मांग अधिक है। शिविर में कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमंे से 52 का निराकरण दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर व महापौर शशि सिन्हा के मार्गदर्शन पर किया गया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर व महापौर शशि सिन्हा शिविर में लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण किया। सबसे पहले पंजीयन काउन्टर तक पहुंचे नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने नागरिकों से समस्याओं के बारे में पुछताछ की। विधायक व महापौर ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं से कोई भी हितग्राही वंचित न रहे। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नागरिकों को महतारी वंदन, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री स्वनीधि योजना, आयुष्मान भारत, उज्वला योजना, पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर नेताप्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, एमआईसी अनिल देशमुख, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, मनीष यादव, डाॅ. सीमा साहू, रमा साहू समेत मण्डल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल, आयुक्त मोनिका वर्मा आदि उपस्थित थे।

-महापौर ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण ..
आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल रिसाली में लगाए गए शिविर में महापौर शशि सिन्हा ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उन्हांेने ब्लड प्रेशर व शुगर जांच सबसे पहले कराया। इसके बाद ही वे नागरिकों से मुलाकात की। शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने स्वास्थ्य ठीक होना बताया।
-आवेदन पर एक नजर ..
कुल आवेदन - 78
निराकृत - 52
मांग - 68
शिकायत - 10
शेष - 26
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.