-उप मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को राहत कार्य के लिए लगातार मुस्तैद रहने और जिले में बारिश की स्थिति पर सतत निगरानी रखने के दिए निर्देश
-बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों को राहत पहुंचाने और सुरक्षा के लिए विष्णुदेव सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है- उपमुख्यमंत्री
-उप मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए
कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को सुबह ग्रामीणों द्वारा मोबाइल काल कर सूचना दी कि सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम खोलवा और सिघंनपुरी क्षेत्र में लगातार बारिश होने से बाढ़ जैसी स्थिति आ गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी मिलते ही कलेक्टर जनमेजय महोबे के साथ सुबह ही ग्राम खोलवा और सिघंनपुरी पहुंचकर बाढग़्रस्त क्षेत्रों का मुआयना किया। उन्होंने क्षेत्र में जाकर लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के कलेक्टर को निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणजनों का हालचाल जाना और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने लोगों की कठिनाइयों को समझते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों को राहत पहुंचाने और सुरक्षा के लिए विष्णुदेव सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कर नियमानुसार कारवाही करने के निर्देश दिए ।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द सर्वेक्षण पूरा करें ताकि बाढ़ से प्रभावित एवं क्षति का आंकलन हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार राहत सामग्री की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से सर्वेक्षण कार्य करें और आवश्यक राहत सामग्री की तुरंत आपूर्ति सुनिश्चित करें। इस अवसर पर लोहारा एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, जनपद सीईओ आरएस नायक, तहसीलदार सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.