दुर्ग। छत्तीसगढ़ औधौगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा विभिन्न मागों के संबंध में विजय बघेल सांसद लोकसभा क्षेत्र दुर्ग के निवास स्थान सेक्टर-5 भिलाई में जाकर ज्ञापन सौपा गया । भानुप्रताप यादव जिलाध्यक्ष छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने बताया कि विगत 11 वर्षों से 723 नियमित प्रशिक्षण अधिकारियों की पदोन्नति नहीं दी गई है। विभाग में प्रशिक्षण अधीक्षक / तकनीकी सहायक संवर्ग के लगभग 180 पद रिक्त है। प्रशिक्षण अधीक्षक के पद पर अतिशीघ्र पदोन्नति की जावे। शासन के आदेशानुसार 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सभी पात्र प्रशिक्षण अधिकारियों को समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान किया जावे।
ज्ञापन सौंपने वालों में भानुप्रताप यादव जिलाध्यक्ष छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, विनोद कुमार साहू प्रदेशाध्यक्ष छग आई.टी.आई. कर्मचारी/अधिकारी संघ, चुन्नीलाल साहू दुर्ग संभागाध्यक्ष, केवलराम वर्मा दुर्ग जिलाध्यक्ष, गजेन्द्र यादव रायपुर संभागाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.