देश-विदेश

झारखंड में चढ़ा सियासी पारा, पूर्व CM चंपई 6 MLA के साथ दिल्ली रवाना, BJP के बड़े नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात

image_380x226_66c1c86f569fb.jpg

नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेने को लेकर चल रही सियासी अटकलों के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व CM सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, चंपई सोरेन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं और उनके साथ 6 विधायक भी दिल्ली आ रहे हैं। इन सभी विधायकों से जेएमएम नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है। कहा जा रहा है कि ये सभी विधायक भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। जिन विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनमें दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेमब्रोम, समीर मोहंती शामिल हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, चंपई सोरेन कल रात कोलकाता के एक होटल में ठहरे हुए थे जहां उन्होंने बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से भी मुलाकात की। आज सुबह की फ्लाइट से वह दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने अपने निजी स्टाफ के साथ सुबह की फ्लाइट से उड़ान भरी। ऐसी अटकलें हैं कि दिल्ली दौरे के दौरान वह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक, उनके कोलकाता से असम भी निकलने की भी संभावना जताई जा रही है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा झारखंड के प्रभारी हैं।

शुक्रवार को जब चंपई सोरेन से बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा, “आप लोग ऐसा सवाल कर रहे हैं पर, इस पर क्या बोलें, हम तो आपके सामने हैं।” इतना बोलते ही वह गाड़ी में बैठ गए।

झारखंड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा, चंपई सोरेन का एक बड़ा व्यक्तित्व है। उन्होंने कहा कि झारखंड की 3.5 करोड़ जनता उनके काम से खुश थी, लेकिन जिस हिसाब से उन्हें सीएम पद से हटाया गया, वो दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा सेटबैक था कि उन्हें सीएम पोस्ट से हटाया गया। आखिर उनकी क्या गलती थी?’

बता दें कि झारखंड में चंपई सोरेन ने बीते महीने जुलाई में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था और हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के सीएम बन गए थे। चंपई सोरेन 2 फरवरी 2024 से 3 जुलाई 2024 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे और राज्य के सातवें सीएम के रूप में रहे। चंपई सोरेन की गिनती झामुमो के सीनियर नेताओं में होती है। चंपई सोरेन सात बार के विधायक हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.