दुर्ग

ज़िला स्तरीय तुलसी जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर

image_380x226_66b8d4954ee09.jpg

RO. NO 13129/104

 दुर्ग। पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरिद में आयोजित ज़िला स्तरीय तुलसी जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल होकर  प्रदेशवासियों को तुलसी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी। 
क्षेत्र की ख्याति प्राप्त  मनसा मंडली ने मानस गान की प्रस्तुति प्रदान किया।  जिला अध्यक्ष मेहतर वर्मा, नीलकंठ ठाकुर, रामनारायण साहू  अश्वनी साहू
सरपंच कोहिनूर बंछोर उपसरपंच भूपेंद्र कुमार वर्मा  ,संतोष  हिरवानी , कृष्णा बंछोर,कोमल वर्मा,भुवन साहू ,दौवाराम वर्मा , चेतन देवांगन, ईश्वर वर्मा, राजेन्द्र साहू , तोरण वर्मा रोहित वर्मा  व बड़ी संख्या में मानस प्रेमी व ग्रामवासी उपस्थित रहे। तुलसीदास जी के चरणों में बसी, रामकथा की अमृत धारा जयंती पर, हर दिल में रहे उनके प्रेम का उजाला राम भक्ति की जो पथ पर, तुलसीदास जी ने दीप जलाया, उनकी जयंती पर हम सभी  उनके मार्ग पर चलने का प्रयास करे। वासना, क्रोध, अहंकार और लोभ से नरक का मार्ग प्रशस्त होता है। इन सबका त्याग करके तुलसीदास जयंती पर भगवान राम की आराधना करें।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने बताया की प्रसिद्ध महाकाव्य 'रामचरितमानस' का नाम सुनते ही सबसे पहले हर किसी के दिमाग में गोस्वामी तुलसीदास का नाम आता होगा। रामचरित मानस धार्मिक ग्रंथ है। जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम राम का वर्णन किया गया है। तुलसीदास ने यह ग्रंथ लिखा था। वह एक महान हिंदी कवि और संत थे। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से भगवान राम के जीवन, उनके आदर्शों, और धार्मिक शिक्षाओं को आम जनता तक पहुंचाया। उनकी रचनाओं की वजह से भारतीय साहित्य और धर्म पर गहरा प्रभाव पड़ा है।
हनुमान चालीसा महान भी उनके द्वारा ही लिखी गई है। यह एक प्रसिद्ध भजन है जो भगवान हनुमान की महिमा और शक्तियों का वर्णन करता है। इसके अलावा उन्होंने कई छोटे-छोटे काव्य रचनाए, दोहा और चंद लिखे हैं।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.