दुर्ग। दुर्ग में जैन समाज की युवा टीम जीव दया ग्रुप के सदस्यों के द्वारा बेसहारा गायों को सड़क हादसों से बचाने के लिए जीव दया ग्रुप के सदस्य शहर में घूम रहीं ऐसी गायों के गले में रेडियम की पट्टी पहनाएंगे। अभियान की शुरुआत जीव दया ग्रुप के सदस्य महेश पारख ने गाय को पट्टी पहनाकर की । अब तक लगभग 500 से अधिक रेडियम बेल्ट पहनाया जा चुका है।
ऋषभ पारख ने बताया कि रात को सड़क पर अकसर अंधेरा होने के कारण वाहन चालक इन गायों से टकरा जाते थे। इससे गाय तो चोटिल होती ही थी। दो पहिया वाहन चालक भी जख्मी हो जाते थे। बड़े वाहन तो टकराने के बाद गायों की जान तक ले लेते थे। अब सभी गायों के गले में रेडियम की पट्टी पहनाई जाएगी। रात के अंधेरे में यह पट्टी चमकेगी तो वाहन चालक पहले से ही अलर्ट हो जाएंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.