दुर्ग। जिला पंचायत में कार्यरत कर्मचारी मदन संगीत सहायक ग्रेड 03 एवं दीपक सिंह राजपूत मुख्य लिपिक सह लेखापाल के सेवानिवृत्त होने पर जिला पंचायत कार्यालय की ओर से विदाई दिया गया। मदन संगीत सहायक ग्रेड 03 विगत 30 वर्षाे से एवं दीपक सिंह राजपूत मुख्य लिपिक सह लेखापाल 25 वर्ष तक कार्य का निर्वहन कर रहे थे। इस मौके पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उनके उल्लेखनीय कार्य की सराहना कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन ने कहा कि सेवानिवृत्ति को जीवन का एक नया पड़ाव माना जाता है। सेवानिवृत्ति कई लोगों के लिए एक सुखद राहत है, जो कामकाजी जीवन के तनाव से खुद को मुक्त रखे हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपदान, अवकाश नगदीकरण राशि सीपीएफ जमा राशि का भुगतान किया गया। इस अवसर पर लेखा अधिकारी कुलदीप देवांगन, उपसंचालक कव्या जैन, सहायक परियोजना अधिकारी संध्या कुर्रे धु्रव, सहायक परियोजना अधिकारी योगेश्वरी बर्मन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.