विधानसभा चुनाव के मैदान में भाजपा ने उतारे 4 सांसद, दो पूर्व सांसद

विधानसभा चुनाव के मैदान में भाजपा ने उतारे 4 सांसद, दो पूर्व सांसद
RO No.12822/158

RO No.12822/158

RO No.12822/158

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अपने चार मौजूदा लोकसभा सांसद और दो पूर्व सांसदों को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पहली सूची में दुर्ग सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित करने के बाद आज दूसरी सूची में बिलासपुर सांसद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, सरगुजा सांसद, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह और रायगढ़ सांसद गोमती साय को विधानसभा की टिकट दी है।  सांसद अरुण साव लोरमी, रेणुका सिंह, भरतपुर सोनहत और गोमती साय पत्थलगांव से चुनाव लड़ेंगी। भाजपा ने पूर्व सांसद विष्णुदेव साय को कुनकुरी तथा पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी को अंतागढ़ से उम्मीदवार बनाया है।  इस तरह भाजपा ने अपने 9 लोकसभा सांसदों में से चार सांसद मैदान में उतारे हैं तो जिन दो सांसदों की पिछले लोकसभा चुनाव में टिकट कटी थी उनमें से दो विष्णुदेव और विक्रम को इस बार विधानसभा में किस्मत आजमाने का मौका दिया है।