अफसरों के बीच विवाद के बाद कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, महतारी वंदन के काम दिखेगा असर

अफसरों के बीच विवाद के बाद कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, महतारी वंदन के काम दिखेगा असर
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

रायपुर । महिला एवं बाल विकास संचालनालय में दो अफसरों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वरिष्ठ अधिकारी के साथ अभद्रता करने वाले परियोजना अधिकारी के खिलाफ संचालनालय के स्टाफ के साथी एकजुट हो गए और काम ही बंद कर दिया।दौरान धरसींवा-01 के परियोजना अधिकारी अमित सिन्हा को संचालनालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ सलमान अंसारी से विवाद हुआ। इस दौरान सिन्हा ने वरीयता को दरकिनार करते हुए अंसारी के साथ अभद्रता की और अमर्यादित शब्दों का भी प्रयोग किया। इतना ही नहीं, वरिष्ठ अधिकारी को कनिष्ठ अधिकारी ने दौड़ा-दौड़ा कर मारने की भी धमकी दी।कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए काम किया बंदइस पर सभी कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए काम ही बंद कर दिया और संचालनालय में भी ताला जडऩे के साथ परिसर में ही प्रदर्शन करने लगे। सभी कर्मचारियों ने तख्ती लेकर काफी देर तक प्रदर्शन किया। वहीं सभी कर्मचारियों ने अधोहस्ताक्षरित एक पत्र संचालक के नाम से लिखकर परियोजना अधिकारी अमित सिन्हा को निलंबित करने की मांग की है और निलंबन नहीं होने तक हड़ताल पर रहने की भी चेतावनी दी है।वर्तमान में प्रदेश सरकार की महात्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए हितग्राहियों की स्क्रूटनी से लेकर उनकी सारी जानकारियां भी अपडेट की जा रही हैं। ऐसे में उपजे इस विवाद में कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना जाता है तो महात्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है।