दोस्त को अस्पताल में कराया भर्ती, मकान का ताला तोड़कर पार किया 10 लाख

दोस्त को अस्पताल में कराया भर्ती, मकान का ताला तोड़कर पार किया 10 लाख
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

आरोपी जेल दाखिल, 7.50 लाख रूपये बरामद

कोरबा। एक वन कर्मी के बंद मकान का ताला तोड़ कर 10 लाख रूपये नकद चोरी कर लिए जाने के मामले का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। चोर कोई ओर नहीं, वन कर्मी का अपना दोस्त निकला है। दरअसल अस्वस्थ्य होने पर वन कर्मी ने अपने दोस्त को मदद के लिए बुलाया था और उसने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। इसके बाद उसकी नीयत बिगड़ गई और बंद मकान का ताला तोड़ कर घटना को अंजाम दे दिया।यह घटना वन परिसर कालोनी कोसाबाड़ी की है। यहां रहने वाले कमलेश कुमार 35 वर्ष का स्वास्थ्य बिगडऩे पर उसे अपने दोस्त देवाशीष राय निवासी पोड़़ीबाहर गणेश चैक को इससे अवगत कराया। वह घर पहुंचा और कमलेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान उसे यह जानकारी लग गई कि घर में 10 लाख रूपए नकद रखा हुआ है। जिसे उसने कमलेश को भर्ती कराया, उसी रात वह उसके सूने मकान में जा धमका और घर में लगा ताला तोड़ कर नकद राशि चोरी कर लिया। आसपास के लोगों ने अस्पताल में दाखिल कमलेश को इसकी सूचना दूसरे दिन दी। साथ ही इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना रामपुर में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। जांच पड़ताल में साइबर सेल टीम की मदद ली गई। अपने बयान के दौरान कमलेश ने पुलिस को बताया था कि उसके दोस्त देवाशीष उसे अस्पताल में भर्ती कराने घर आया था। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला, तो रात को देवाशीष घर के पास दिखा। उसका मोबाइल का टावर भी घटना के समय कमलेश के घर के आसपास दिखाया। संदेह होने पर उससे पुलिस ने पूछताछ की और वह अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपित के निशानदेही पर चोरी की 10 लाख में 7.50 लाख रुपए बरामद कर लिया है। शेष रकम वह खर्च कर दिया था। पुलिस ने धारा 457, 380 के मामले में आरोपित देवाशीष को गिरफ्तार जेल दाखिल कर दिया है।