दुर्ग-भिलाई

विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक : विधायक ललित चंद्राकर

499221020261129111002078594.jpg

-नेवई-मरोदा के विभिन्न दशहरा उत्सवों में शामिल हुए विधायक, भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान

Image after paragraph

दुर्ग ग्रामीण। विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है। यह पर्व हमें अपने भीतर व्याप्त काम, क्रोध, लोभ और अहंकार रूपी रावण का अंत कर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाकर ही एक आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है। यह बात दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रमों में कही।
विधायक ललित चंद्राकर ने नेवई बस्ती के वार्ड क्रमांक 34 स्थित दशहरा मैदान, वार्ड क्रमांक 32, मरोदा टैंक स्थित मां कल्याणी शीतला मंदिर परिसर तथा स्टेशन मरोदा के दशहरा मंच पर आयोजित विजयादशमी एवं भव्य दशहरा उत्सव कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीरामचंद्र जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा रामलीला का आनंद लिया। मरोदा टैंक स्थित मां कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘लोकधारा’ का अवलोकन भी किया। साथ ही आयोजन समितियों के वरिष्ठ सदस्यों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों को विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
अपने उद्बोधन में विधायक चंद्राकर ने कहा कि दशहरा केवल उत्सव मनाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन में सत्य, धर्म और सदाचार को अपनाने का संदेश देने वाला पर्व है। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, कर्तव्य, त्याग और आदर्शों का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि नेवई-मरोदा क्षेत्र में जिस उत्साह, उमंग और एकजुटता के साथ दशहरा उत्सव मनाया जाता है, वह क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का परिचायक है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ ही समाज में आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा देते हैं।

Image after paragraph


- जनप्रतिनिधियों और आयोजन समिति के सदस्य रहे उपस्थित
कार्यक्रमों में जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे, मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, जिला पंचायत सभापति श्रद्धा साहू, जनपद सभापति गोकुल वर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, पार्षद पिंटू देवदास, पार्षद विधि यादव, प्रदेश कन्या सहसंयोजिका डॉ. संस्कृति वर्मा, समिति अध्यक्ष कमल यादव एवं समिति अध्यक्ष अश्वनी बनपाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आयोजन समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा राजू राम साहू, गोवर्धन देशमुख, पुनारद ढीमर, लिकेश्वर देशमुख, राहुल राय, भूपेन्द्र बेलचंदन, रानू धनकर, रामाधर रिगरी, नंदकुमार बेलचंदन, नरोत्तम सपहा, घनाराम यादव, अजीत साहू, लीलाधर सेन, भुसन सेन, जयकरण सेन, भुखन धनकर, मोंगरा देशमुख, सविता महिलांग, शेष जांगड़े, संजय यादव, उपेन्द्र रिगरी, प्रमोद साहू, चंद्रकली चतुर्वेदी, अंजू देशमुख, रिकसूदन यादव, बिनु यादव, दयालु साहू, हेमलाल चंद्रवंशी, छगन वर्मा, जगदीश महिपाल, पूनमचंद सपहा, भरत साहू, सुखु ठाकुर, हेमंत दास, राजेश, दीपक तिवारी, रविंदर, प्रमोद, राजू यादव, घनश्याम तिवारी एवं सितारा देवी सहित आयोजन समितियों के सदस्य और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.