दुर्ग। शहर के हृदय स्थल बैगापारा स्थित प्राचीन मां शीतला मंदिर में क्वांर नवरात्रि का पर्व 11 अक्टूबर, रविवार से श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रारंभ होगा। नवरात्रि के आयोजन को लेकर श्री शीतला सेवा समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
श्री शीतला सेवा समिति के सदस्य मनोज चंद्राकर ने बताया कि क्वांर नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर, रविवार को एकम तिथि पर वेदी पूजन, घट स्थापना एवं ज्योति प्रज्वलन के साथ होगा। नवरात्रि के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। 15 अक्टूबर, गुरुवार को पंचमी के अवसर पर कलश चढ़ावा होगा। वहीं 18 अक्टूबर, रविवार को अष्टमी पर हवन-पूजन किया जाएगा। नवरात्रि के समापन पर 19 अक्टूबर, सोमवार को शाम 6 बजे ज्योति कलश का विसर्जन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना के लिए श्रद्धालुओं से राशि प्राप्त करने की व्यवस्था मंदिर के सामने स्थित श्री शीतला सेवा समिति के कार्यालय में की गई है। श्रद्धालु सुबह एवं शाम कार्यालय पहुंचकर ज्योति कलश स्थापना के लिए राशि जमा कर सकते हैं।
इसी कड़ी में बैगापारा के जय शीतला यंग क्लब द्वारा 20 अक्टूबर, मंगलवार को विजयदशमी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शहर के 20 वार्डों के नागरिक शामिल होते हैं। नवरात्रि एवं विजयदशमी के आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.