खास खबरें

नवरात्रि पर मां सतरूपा शीतला मंदिर में 1601 मनोकामना ज्योत होंगे प्रज्ज्वलित, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगेगा मेला

15809102026124652whatsappimage2026-10-09at6.14.04pm.jpeg

-11 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ क्वांर नवरात्रि का शुभारंभ, 20 अक्टूबर को निकलेगी ज्योत-जंवारा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा

Image after paragraph


दुर्ग। सिविल लाइन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध मां सतरूपा शीतला मंदिर में क्वांर नवरात्रि पर्व पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। नवरात्रि के पहले दिन 11 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त में सुबह 11:36 बजे कलश स्थापना के साथ मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस वर्ष मंदिर में कुल 1601 मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित होंगे। इनमें देश-विदेश के श्रद्धालुओं द्वारा  प्रज्ज्वलित किए जाने वाले ज्योत भी शामिल हैं। नवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर में विशेष साज-सज्जा के साथ अन्य तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
सतरूपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू ने बताया कि 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलने वाले नवरात्रि पर्व के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न जस गायन मंडलियों द्वारा जसगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। मां सतरूपा शीतला के दर्शन और मनोकामना ज्योत के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
नवरात्रि पर्व के अंतर्गत 15 अक्टूबर को पंचमी के अवसर पर कलश चढ़ावा एवं माता का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसी दिन शाम 4 बजे बाना परधनी का आयोजन होगा। 19 अक्टूबर को महाअष्टमी पर्व पर शाम 4 बजे हवन-पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात शाम 6 बजे से कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन होगा।
वहीं 20 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर दोपहर 2 बजे से ज्योत-जंवारा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। नौ दिनों तक मंदिर में माता की आराधना, जसगीत और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों से भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।

Image after paragraph


-सात स्वरूपों में विराजमान हैं मां शीतला
समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू ने बताया कि मंदिर में मां शीतला सात स्वरूपों में विराजमान हैं। मंदिर परिसर के समीप स्थित स्वयंभू जलकुंड यहां की विशेष धार्मिक पहचान है, जिसका पानी कभी नहीं सूखता। धार्मिक मान्यता है कि इस जलकुंड के जल का सेवन एवं उपयोग करने से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है और श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते क्वांर एवं चैत्र नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है।
-आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगाया मंदिर
नवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई है। रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी और तोरण-पताकाएं मंदिर की सुंदरता बढ़ा रही हैं। सतरूपा शीतला सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।
तैयारियों में समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू, उपाध्यक्ष शिव सागर सिन्हा, सचिव प्रदीप देशमुख, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र धर्माकर, संयुक्त सचिव चम्पा साहू, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य तामेश्वर यादव , पुष्पा श्रीवास , सदस्य भीखम साहू, कृष्णा देशमुख, गणेश निर्मलकर, धनेश सिंह राजपूत, राजेश साहू, राजेन्द्र शर्मा, दीनानाथ निर्मलकर, ईश्वर अग्रवाल, श्रीधर भजने, हेमसिंह ठाकुर, राजेन्द्र सिंह चंदेल, राजा सिंह राजपूत, अरुण साहू,भारतेंदु गौतम, नरेश कुटारे, बैगा श्यामलाल यादव, राखी ठवकर  ईशा ठाकुर सहित अन्य सदस्य और श्रद्धालु सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.