राजनीति

करम परब महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

351091020260417411002011923.jpg

-कंवर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, सौंपा आमंत्रण पत्र
रायपुर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग, महानगर इकाई रायपुर द्वारा 9 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में भव्य ‘करम परब महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश सिंह मिरी के नेतृत्व में युवा प्रभाग के पदाधिकारियों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें करम परब महोत्सव का आमंत्रण पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर समाजजनों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज के प्रतिनिधिमंडल का आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए करम परब महोत्सव में शामिल होने की सहमति प्रदान की। मुख्यमंत्री की सहमति पर समाज के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि करम परब आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। रायपुर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के माध्यम से कंवर समाज की पारंपरिक संस्कृति, सामाजिक एकता और गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, युवाओं, महिलाओं एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजनों की सहभागिता रहेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.