खास खबरें

पुराना बस स्टैंड व्यापारी संघ की बैठक में कानमल जैन निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

550081020261116061002008261.jpg

दुर्ग। पुराना बस स्टैंड व्यापारी संघ की आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित समस्त व्यापारियों ने सर्वसम्मति से कानमल जैन को पुराना बस स्टैंड व्यापारी संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया। बैठक में उन्हें संघ की कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी प्रदान किया गया।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद कानमल जैन ने सभी व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सभी साथियों को साथ लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संघ को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कही।
बैठक में रमन सिंह, देव शंकर नेमा, समसुद्दीन थारानी, अंकित जैन, पंकज जेसवानी, मनोहर लाल जैन, नरेश जेसवानी, विकास इसरानी, शैलेश साहू, यूनुस खान, पूनम महोबिया, अशोक, अब्दुल अकील, सुनील कुमार पाली, भीमन दास, अनिल कुमार असवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन रऊफ कुरैशी ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.