दुर्ग

युवाचार्य महेन्द्र ऋषि जी महाराज का 60वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

17505102026120324whatsappimage2026-10-05at5.18.19pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। श्रमण संघ के भावी आचार्य एवं परम पूज्य गुरुदेव युवाचार्य श्री महेन्द्र ऋषि जी महाराज का 60वां जन्मोत्सव जय आनंद मधुकर रतन भवन, बांधा तालाब, दुर्ग में आध्यात्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सहजोड़ों के साथ दो सामायिक साधना एवं दया व्रत की साधना में सहभागिता की।
वर्ष 2022 में युवाचार्य भगवंत श्री महेन्द्र ऋषि जी महाराज का भव्य चातुर्मास जय आनंद मधुकर रतन भवन में संपन्न हुआ था। जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित धर्मसभा में श्रद्धालुओं ने उस चातुर्मास की स्मृतियों को याद करते हुए गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा और भावनाएं व्यक्त कीं।
-राष्ट्र संत मणिभद्र मुनि ने साझा कीं स्मृतियां
धर्मसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्र संत श्री मणिभद्र मुनि जी महाराज ने कहा कि युवाचार्य भगवंत श्री महेन्द्र ऋषि जी महाराज उनके बचपन के मित्र हैं। दोनों का वैराग्य काल भी साथ बीता है। आचार्य सम्राट श्री आनंद ऋषि जी महाराज के सानिध्य में धर्म आराधना सीखने और उनके साथ रहने का सौभाग्य दोनों को प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि युवाचार्य श्री महेन्द्र ऋषि जी महाराज आचार्य भगवंत के कृपापात्र शिष्य रहे हैं। आज उनके मार्गदर्शन में श्रमण संघ निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है।
-पांच भाषाओं में स्वागत गान से भक्तिमय हुआ वातावरण
जन्मोत्सव समारोह में श्रमण संघ महिला मंडल द्वारा गुरुदेव के सम्मान में पांच अलग-अलग भाषाओं में स्वागत गान और भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। महिला मंडल की सदस्यों ने नेपाली, छत्तीसगढ़ी, मारवाड़ी, गुजराती एवं हिंदी भाषा में अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए युवाचार्य भगवंत को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की।
पांच भाषाओं में प्रस्तुत भक्ति गीतों से धर्मसभा का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर बसंत छतीसाबोहरा ने भी सुमधुर गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
-भक्तामर संपुष्ट साधना का क्रम जारी
जय आनंद मधुकर रतन भवन, बांधा तालाब में नवकार महामंत्र जाप अनुष्ठान एवं भक्तामर संपुष्ट साधना का क्रम निरंतर जारी है। भक्तामर संपुष्ट अनुष्ठान के तहत प्रतिदिन श्रद्धालु परिवार साधना का लाभ ले रहे हैं।
इसी क्रम में आयोजित भक्तामर संपुष्ट अनुष्ठान का लाभ श्रमण संघ के अध्यक्ष श्री धरमचंद लोढ़ा परिवार ने लिया। जन्मोत्सव समारोह में श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और निरंतर धर्म मार्गदर्शन की कामना की।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.