खास खबरें

सेवा संकल्प शिविर में पहुंचे विधायक ललित चंद्राकर, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

68429092026121910whatsappimage2026-09-29at5.40.57pm.jpeg


रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा वार्ड क्रमांक 38, 39 एवं 40 के पुरैना जगदम्बा चौक में आयोजित सेवा संकल्प अभियान शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली।
विधायक चंद्राकर ने विभिन्न स्टॉलों पर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण के लिए इस प्रकार के शिविर नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं।
अपने संबोधन में विधायक चंद्राकर ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत सेवा संकल्प अभियान के रूप में विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक सहज, सरल एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है।
उन्होंने कहा कि राज्य शासन की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने आम नागरिकों से शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में आवास, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल संसाधन, पेंशन, शिक्षा, चिकित्सा, वन, पुलिस, खाद्य विभाग सहित विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं एवं आवेदनों को प्राप्त कर निराकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
इस अवसर पर मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, पार्षद रंजीता बेनुआ, संजू बाला, जी. कनकेश्वर राव, एम. लक्ष्मण, बी. कृष्णराव, डी. बालाजी, के. एल. कुमारी, टी. चंद्रवती, द्रौपती यादव, बी. गणपति सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.