होम / दुर्ग-भिलाई / जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग में हुआ हल षष्ठी के अवसर पर भगवान बलराम की पूजा अर्चना
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। बुधवार को भगवान बलराम की जयंती एवं हलषष्ठी के शुभ अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के प्रधान कार्यालय परिसर में किसानों के आराध्य देवता भगवान बलराम की प्रतिमा की विधि-विधान से प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग की उपस्थिति में पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सहकारी जन प्रतिनिधियों द्वारा किसानों, श्रमिकों और अन्नदाताओं की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की साथ ही देश और प्रदेश में किसानों की मेहनत सफल हो तथा कृषि उत्पादन में निरंतर वृद्धि होने की कामना की।
इस अवसर पर एस.के.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहकारिता के जनप्रतिनिधि रमाकांत द्विवेदी, लेखूदास, राजेन्द्र यादव, अजय तिवारी, योगेन्द्र धर दिल्लीवार, बैंक अधिकारी हृदेश शर्मा, सुश्री कुसुम ठाकुर, के.के.नायक, रोहित वर्मा, धीरेन्द्र देवांगन, एस.पी.वाहने, सहित बैंक के प्रधान कार्यालय एवं शाखा दुर्ग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.