दुर्ग-भिलाई

भाजपा मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की संयुक्त संगठनात्मक बैठक संपन्न

71702092026113539whatsappimage2026-09-02at5.03.05pm.jpeg

-आगामी तीज महोत्सव, बूथ सशक्तिकरण और संगठन मजबूती को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
रिसाली/दुर्ग।
भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की संयुक्त संगठनात्मक बैठक बुधवार को रिसाली मैत्री कुंज स्थित आशीर्वाद भवन में संपन्न हुई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक में आगामी वृहद तीज महोत्सव 2026 की तैयारियों, बूथ सशक्तिकरण, संगठन के आगामी कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से आगामी सभी कार्यक्रमों को सफल बनाया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल के कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सभी कार्यकर्ता मिलकर सफल बनाएं। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, राजीव पाण्डेय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ममता राव, डॉ. भारती साहू, श्री अय्यर, प्रदेश कन्या संयोजिका संस्कृति वर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष तेखन सिन्हा, जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे, मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, सीखा तिवारी, मंडल महामंत्री पुनाराम कलिहारी, गुड्डु झा, दशरथ साहू सहित दोनों मंडलों के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं पार्षद बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.