-जारी है नियमित रूप से अवलोकन, शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने एवं परीक्षा परिणाम में सुधार लाने पहल
भिलाई। दुर्ग जिले में शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) प्राचार्य पी सी मरकले के मार्गदर्शन में स्कूल, संकुल, जोन, ब्लॉक और जिला स्तर पर शैक्षिक गतिविधि प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। जिसमें सभी शिक्षकों की भूमिका और जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने स्कूल स्तर पर सभी शिक्षक निर्धारित विषयों को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जिसमें सभी बच्चों को हिंदी- अंग्रेजी भाषा धारा प्रवाह लिखना-पढ़ना भी सिखा रहे हैं। वहीं गणितीय क्षमता बढ़ाने के लिए नई नई तकनीकों और विधियों अभ्यास कराए जा रहे हैं।
इन सभी गतिविधियों को मूर्त रूप देने के लिए संकुल स्तर पर शैक्षिक समन्वयक, विकासखंड स्तर पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक , विकासखंड शिक्षा अधिकारी और जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सहायक संचालक , जिला मिशन समन्वयक कार्यालय से सहायक परियोजना समन्वयक , सहायक परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा दुर्ग एवं डाइट के समस्त संकाय सदस्य नियमित रूप से अवलोकन कर रहे है।
नोडल प्रतिनिधि सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि जिले के शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने एवं परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के लिए प्राचार्य के मार्गदर्शन में समस्त डाइट के अकादमिक सदस्यों द्वारा जिले में संचालित अटल टिंकरिंग लैब , व्यवसायिक पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों एवं विषय वार अध्ययन अध्यापन को लेकर जुलाई से अगस्त माह के बीच में टीम बनाकर शैक्षिक अवलोकन किया गया। इसके बाद प्राचार्यों , अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी व्याख्याताओं, विकास खंड शिक्षा अधिकारी , सहायक संचालक और डी एम सी के साथ बैठकें लेकर प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए रणनीति तैयार की गई है। इसी के अंतर्गत सितंबर और अक्टूबर माह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता डाइट अछोटी दुर्ग में आयोजित की जाएगी। इस पूरे कार्यक्रम को संचालित करने के लिए सहायक प्राध्यापक डॉ शिशिरकना भट्टाचार्य,डॉ हेमंत साहू,डॉ नीलम दुबे, डॉ वंदना सिंह, प्रकोष्ठ प्रभारी संध्या शर्मा, व्याख्याता संदीप दुबे, अनुजा मुरेकर, सुषमा हिरवानी, आभा वर्मा खोसला और तृप्ति चंद्रवंशी को विकासखंड धमधा, पाटन व दुर्ग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारी, कर्मचारीगण अपने अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.