ब्रेकिंग

जी एच रायसोनी स्मृति संभाग स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा का त्रिलोक सिंग ढिल्लन ने किया शुभारंभ

303230820261138541001787554.jpg

-दिमागी कौशल बढ़ाने का सशक्त माध्यम है शतरंज: त्रिलोक सिंग ढिल्लन 

Image after paragraph


दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा जी एच रायसोनी स्मृति संभाग स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा का भव्य शुभारंभ खालसा पब्लिक स्कूल के भव्य सभागार में खालसा एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन त्रिलोक सिंग ढिल्लन के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा की अध्यक्षता तथा  खालसा एजुकेशन सोसायटी के उपाध्यक्ष कुलवीर सिंग सलूजा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंग कबरवाल, सहसचिव बलबीर सिंग अरोरा, इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन के विशेष आतिथ्य में किया गया।
     जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि यह स्पर्धा रायसोनी स्पोर्ट्स एवं कल्चर फाउंडेशन एवं कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों में दिमागी कौशल को बढ़ाने एवं शतरंज खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। स्पर्धा में दुर्ग संभाग के 164 स्कूली छात्रों ने भाग लिया है। स्पर्धा में कुल 50 हजार रुपए नगद एवं 56 ट्रॉफी एवं मोमेंटो तथा भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को मेडल एवं ई सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
  इस अवसर पर मुख्य अतिथि खालसा एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन त्रिलोक सिंग ढिल्लन ने शतरंज की चाल चलकर स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों से कहा कि दिमागी कौशल बढ़ाने का शतरंज सबसे अच्छा माध्यम है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मुझे आज बहुत खुशी हो रही है कि मोबाइल छोड़ बच्चे आज इस स्पर्धा में भाग लेने आए हैं। निश्चित ही आप लोगों का भविष्य उज्जवल होगा। श्री ढिल्लन ने आगे भी सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।      कार्यक्रम के अध्यक्ष  प्रसिद्ध समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छिपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने समय समय पर इस प्रकार के आयोजन के लिए जिला शतरंज संघ दुर्ग तथा रायसोनी फाउंडेशन को बधाई दी।
     विशिष्ट अतिथि खालसा एजुकेशन सोसायटी के उपाध्यक्ष कुलवीर सिंग सलूजा ने संभाग भर से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए आयोजन की सराहना की तथा सभी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन करने तथा खेल भावना से खेलने की अपील की। विशिष्ट अतिथि खालसा एजुकेशन सोसायटी के सहसचिव ने इस कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने खालसा एजुकेशन सोसायटी सदैव तत्पर एवं प्रयासरत रहते हैं ।
   सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत अनिल शर्मा,दिनेश जैन,गुलाब चौहान,सुरेश होता, धीरज चावरे,हेमा नागेश्वर, मुदिता पांडे,विक्रम सिंह राजपूत, दिव्यांशु उपाध्याय द्वारा किया गया।
स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं सहायक निर्णायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा है। कार्यक्रम के अंत में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
  कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज संघ दुर्ग के सचिव तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.