होम / बड़ी ख़बरें / विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन
बड़ी ख़बरें
-रिसाली के चार वार्डों में होगा दो करोड़ पचपन लाख पच्चीस हजार के विकास कार्य

रिसाली। रिसाली निगम क्षेत्र के मैत्रीनगर, शक्ति विहार, लक्ष्मी नगर और इस्पात नगर वार्ड में दो करोड़ पचपन लाख पच्चीस हजार की राशि से सड़क, नाली, सड़क चैड़ीकरण, सामुदायिक भवन, सौंदर्यीकरण और उद्यान संधारण के कार्य किए जाऐंगे। शुक्रवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक वार्डों तक पहुंचे और विकास कार्यों की नींव रखी। उन्होंने रिसाली निगम क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को आम जनता को समर्पित किया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वपरि है। उन्होंने चुनावी दौरे का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें क्षेत्र के मतदाताओं ने जिताया है। जबसे वें विधायक बने है लगातार विकास कार्याे की भूमिपूजन प्राथमिकता के आधार मे ंकर रहे है। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद वें जल्द ही लोकार्पण करने भी आऐंगे। उन्होंने पूरे 40 वार्डों में बिना भेदभाव के स्वीकृत कार्याे को पूरा कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद सुनंदा चंद्राकर, डाॅ. सीमा साहू, अनूप डे, विलास राव बोरकर, धर्मेन्द्र भगत, गजेन्द्री कोठारी, ममता सिन्हा, मनीष यादव, शीला नारखेड़े, सविता ढवस, रमा साहू, ईश्वरी साहू, सरिता देवांगन समेत मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल आदि उपस्थित थे।

-इन वार्डों में होगा विकास कार्य
रिसाली निगम क्षेत्र के वार्डे क्र. 27 मैत्रीनगर में 44 लाख 9 हजार से नाली, पाॅथवे निर्माण, गार्डन निर्माण, सौंदर्यीकरण और पेवर ब्लाॅक लगाने का कार्य होगा। इसी तरह वार्ड 28 शक्ति विहार में डोम शेड, नाली, पेवर ब्लाॅक, पुलिया निर्माण, सड़क संधारण, उद्यान नवीनीकरण, नाली निर्माण आदि कार्य 01 करोड़ 08 लाख 89 हजार, वार्ड 29 लक्ष्मी नगर में 62 लाख 14 हजार और वार्ड 30 इस्पात नगर में 39 लाख 32 हजार से विकास कार्य होंगे।
-पार्षद ने किया अभिनंदन
इस्पात नगर वार्ड पार्षद अनुप डे ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को विकास कार्य की सौगात देने के लिए अभार व्यक्त किया। पार्षद ने भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक का नागरिकों की ओर से अभिनंदन किया। शाॅल व श्रीफल देकर सम्मानित किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.