दुर्ग

संत रविदास जयंती पर रिसाली मंडल में निकली भव्य कलश वंदन यात्रा

55821082026121846whatsappimage2026-08-21at5.42.09pm.jpeg

-विधायक ललित चंद्राकर ने कहा—गुरु रविदास जी के समता-समानता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा संकल्प

Image after paragraph


रिसाली। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी रिसाली मंडल द्वारा गुरुवार को भव्य कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम नगर, अवधपुरी, रिसाली के वार्ड क्रमांक 26 में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने विधिवत कलश की पूजा-अर्चना कर किया।
कलश वंदन यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु शामिल हुए। माताओं-बहनों ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा कलश की पूजा-अर्चना की गई। भक्ति और श्रद्धा से सराबोर यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज में सामंजस्य, समानता, समरसता और भाईचारे का संदेश देने के लिए समर्पित किया। उनका प्रसिद्ध संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी समाज को सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि गुरु रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि समाज में एकता और भाईचारे की भावना और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकारें अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं।
कार्यक्रम में रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र परिहार एवं मनोज सोनी, महामंत्री गुड्डू झा एवं दशरथ साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला दास, पार्षद रमा साहू, सारिका साहू, धनेश्वरी ढलेंद्र, संध्या साहू, संस्कृति वर्मा, ओमकेश्वरी मार्कण्डेय, अनुपमा गोस्वामी, तेजस्वनी सोनवानी, डॉ. पार्वती कुर्रे, मोंगरा देशमुख, विकास कुलश्रेष्ठ, कमलेश हिरवानी, राजेन्द्र यादव सहित पार्षदगण, मंडल पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.