होम / दुर्ग-भिलाई / युवान फिटनेस सेंटर के 7वें स्थापना दिवस पर 33 यूनिट रक्तदान, विधायक ललित चंद्राकर ने की सराहना
दुर्ग-भिलाई
रिसाली। आजाद मार्केट, रिसाली स्थित युवान फिटनेस सेंटर के 7वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर के सदस्यों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की खास बात रही कि युवान फिटनेस सेंटर के सदस्यों ने मानव सेवा की दिशा में पहल करते हुए 33 यूनिट रक्तदान किया। विधायक ललित चंद्राकर ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सामाजिक सेवा के साथ किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने वाला पुण्य कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण बन सकता है।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि “स्वास्थ्य के साथ समाजसेवा का संगम है युवान फिटनेस सेंटर।” उन्होंने कहा कि सेंटर ने पिछले सात वर्षों में युवाओं को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ सामाजिक सरोकारों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने संस्था के संचालक एवं पार्षद धर्मेन्द्र भगत के सेवा कार्यों की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि राज्य की विष्णुदेव साय सरकार युवाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और सर्वांगीण विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ समाजसेवा से जोड़ने वाले प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने युवान फिटनेस सेंटर के निरंतर प्रगति करने और भविष्य में भी सेवा कार्यों में योगदान देते रहने की कामना की।
कार्यक्रम में रक्तदाताओं को विधायक ललित चंद्राकर द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख एवं पार्षद धर्मेन्द्र भगत, रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, रिसाली निगम नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, सतीश दुबे, संतोष चौधरी, श्रीमती आँचल यादव सहित बड़ी संख्या में युवान फिटनेस सेंटर के सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.