
दुर्ग। जिला खेल एंव युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा आज प्रातः 7.30 बजे से स्वतंत्रता दौड़ आयोजित की गई। स्वतंत्रता दौड़ को रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के मुख्य गेट से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक व छ.ग.राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। इस दौरान संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर हरवंश मिरी, एसडीएम दुर्ग महेश सिंह राजपूत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दौड़ रविशंकर स्टेडियम के मुख्य गेट से आरम्भ होकर आदर्श कन्या शाला, गांधी चौक, पटेल चौक, पुराना दुर्ग थाना इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कॉम्पलेक्स चौक, पचरीपारा, नया बस स्टैंड रोड होकर चर्च रोड़ से होते हुए पुनः रविशंकर स्टेडियम पहुँचकर समाप्त हुई। दौड़ में लगभग 600 छात्र-छात्राएं, अध्यापक, खिलाड़ी, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड, गणमान्य नागरिक, समस्त शासकीय/अशासकीय अधिकारी/कर्मचारी के साथ-साथ जिला प्रशासन के सभी अधिकारी सम्मिलित हुए। दौड़ के मार्ग में यातायात पुलिस द्वारा सुचारु यातायात व्यवस्था एवं नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पेयजल व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सक एवं एम्बुलेंस व्यवस्था की गई। शिक्षा विभाग द्वारा व्यायाम शिक्षकों की सेवाएं उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का संचालन विलियम लकड़ा सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.