होम / बड़ी ख़बरें / सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिल रहा बढ़ावा : ललित चंद्राकर
बड़ी ख़बरें
-रिसाली स्वामी आत्मानंद स्कूल में 61 छात्राओं को विधायक ने वितरित की निःशुल्क साइकिल
दुर्ग। शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल रिसाली में सरस्वती निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 61 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है। सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, उनका समय बचेगा और वे आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत आत्मानंद स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को संस्कार भी दिए जा रहे हैं। अब गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे भी बिना किसी भेदभाव के डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। छात्रवृत्ति, पोषण और निःशुल्क पाठ्यपुस्तक जैसी योजनाएं विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
-शिक्षा के साथ संस्कार और नशामुक्ति पर दिया जोर
विधायक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है। आज की बेटियां आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और अधिकारी बनकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को नशे और गलत संगति से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य और करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान तथा अनुशासित एवं नशामुक्त जीवन सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी छात्राओं को साइकिल मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा, प्राचार्य श्रीमती पारस सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू एवं राजू राकेश जंघेल, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद मनीष यादव एवं सरिता देवांगन, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि विक्की सोनी, कंचन सिंग, मोंगरा देशमुख, ममता शर्मा, बिंदु साहू, तेजस्वनी सोनवानी, ओमकेश्वरी मार्कंडेय, अजीत चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष सचिन गोस्वामी, सतीश दुबे, के.पी. बघेल सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.