-स्वागत में उमड़े सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोग और किसान
-नवनियुक्त उपाध्यक्ष नरेश यदु ने भी पदभार ग्रहण की, प्रीतपाल बेलचंदन बैंक के चौथी बार बने है अध्यक्ष
दुर्ग। जिले के सहकारिता नेता प्रीतपाल बेलचंदन दुर्ग जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के चौथी बार अध्यक्ष बने। श्री बेलचंदन ने बुधवार की सुबह शुभ मुहुर्त पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक परिसर स्थित अपने कक्ष पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण की प्रक्रिया बैंक के प्रभारी सीईओ हृदेश शर्मा द्वारा पूरी करवाई गई। इस दौरान बैंक के नवनियुक्त उपाध्यक्ष नरेश यदु ने भी पदभार ग्रहण किया। तत्पश्चात दोपहर में नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन और उपाध्यक्ष नरेश यदु गाजे बाजे के साथ बैंक परिसर पहुंचे। यहां आयोजित पदभार ग्रहण समारोह बैंक अंतर्गत आने वाले तीन जिले दुर्ग, बालोद व बेेमेतरा के सोसायटी अध्यक्षों, कर्मचारियों, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और सहकारिता से जुड़े लोगों के उत्साह के चलते अभिनंदन समारोह में तब्दील हो गया। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन और उपाध्यक्ष नरेश यदु को बधाई देने वालों की लंबी कतारें लगी रही। यह स्वागत-अभिनंदन का क्रम करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चलता रहा।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ द्वारा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कई किलो वजनी फूलों के माला से स्वागत कर बधाई दी गई। इस दौरान दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, रमशीला साहू, सांसद विजय बघेल की पत्नि रजनी बघेल व भाजपा के अन्य नेता मंचासीन रहे। समारोह में दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने भाजपा संगठन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी के साथ करेंगे। बैंक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसानों और बैंक के ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। धान खरीदी नीति 2025 का बेहतर क्रियान्वयन करेंगे। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। तीनों जिला दुर्ग, बालोद और बेमेतरा के करीब 5 लाख किसानों का उद्धार करेंगे। उन्होने कहा कि 2018 से 2023 के बीच कांग्रेस ने सहकारिता को खंडित किया था, अब सहकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर जिले में सहकारिता को पुर्नस्थापित किया जाएगा। किसानों को ऋण नीति और अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता के मूल मंत्र विश्वास, सहभागिता और विकास को आधार बनाकर किसानों को समय पर ऋण, बेहतर बैंकिंग सुविधाएँ और नई संभावनाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। सभी जनप्रतिनिधियों और किसानों के सहयोग से सहकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

समारोह का संचालन बैंक के प्रभारी सीईओ हृदेश शर्मा और भाजपा नेता अजय तिवारी द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। समारोह में सभापति श्याम शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री दिलीप साहू, उपाध्यक्ष शिवेन्द्र परिहार, मनोज सोनी, शिव चंद्राकर, प्रदेश भाजपा मंत्री जितेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र पाध्ये, जीत यादव, प्रदेश चेम्बर उपाध्यक्ष अशोक राठी, दुर्ग जिला चेम्बर अध्यक्ष अनूप गटागट, जवाहर जैन, दीपक चोपड़ा, जिला भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक दिलीप देशमुख, संदीप जैन, एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर,निलेश अग्रवाल, ज्ञानेश्वर ताम्रकार काशीराम कोसरे, लीना दिनेश देवांगन, पार्षद मनीष कोठारी, मीना सिंह, विजय अग्रवाल, टीकाराम साहू, जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, विनायक नातू, रोमनाथ साहू, दिनेश देवांगन, रमाकांत द्विवेदी,गणेश निर्मलकर, मनीष भंडारी, मुकेश बेलचंदन, आशीष ताम्रकार, भंजदेव बेलचंदन, योगेन्द्र देशमुख, महेन्द्र दिल्लवार, अनुरुप साहू, बैंक के स्थापना अधिकारी केके नायक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ अध्यक्ष रोहित वर्मा, महासचिव धीरेन्द्र देवांगन के अलावा सहकारिता से जुड़े लोग और किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.