भिलाई। सड़क दुर्घटना में घायल की जान बचाने निस्वार्थ सेवा समिति ने फिर एक नेक पहल की।
समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार, जीडी खान और अफसाना खान में शनिवार 8 अगस्त को आपातकालीन स्थिति में तुरंत पहुंच कर रक्तदान किया।
जेडी खान ने बताया कि वे अपने बच्चों और पत्नी के साथ सेक्टर-6 के एक स्कूल में पालक शिक्षक समिति (पीटीए) की बैठक में थे। तभी उन्हें नेहरू नगर स्थित ब्लड बैंक से संदेश आया, जिसमें एक घायल व्यक्ति के लिए तत्काल खून की जरूरत थी। ऐसे में दीपक कुमार, जीडी खान और उनकी पत्नी अफसाना खान में बिना देर किए अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया और इंसानियत का फर्ज निभाया। खुर्सीपार निवासी जेडी खान ने बताया कि यह उनका 36 वां रक्तदान है और साल 2008 से वह लगातार रक्तदान कर रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी अफसाना खान साल 2017 से रक्तदान कर रही हैं और यह उनका 10 वां रक्तदान था।
जेडी खान का कहना है कि रक्तदान के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है क्योंकि यह एक ऐसी पहल है जो पूरी इंसानियत के काम आती है, इसलिए इस नेक पहल से समाज के हर परिवार को जोड़ने की जरूरत है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.