होम / दुर्ग-भिलाई / आत्मनिर्भर भारत और तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की आवश्यक बैठक आयोजित कर आगामी ‘आत्मनिर्भर भारत एवं विशाल तिरंगा यात्रा’ को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया गया। मरोदा-नेवई के वार्ड क्रमांक 34 स्थित प्राचीन बैकुंठ धाम मंदिर तथा ग्राम करगाडीह में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने तथा राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तिरंगा यात्रा को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। सभी कार्यकर्ता मिलकर स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रप्रथम के संकल्प को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की एकता और अखंडता का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, महामंत्री पुनाराम कलिहारी एवं नरेंद्र निर्मलकर, मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन, जिला मंत्री शैली शेंडे, महिला मोर्चा से शिखा तिवारी, विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष केशव महिपाल, पार्षद विधि यादव, सरिता देवांगन, ईश्वरी साहू, गजेन्द्री कोठारी, ममता सिन्हा, हरिश नायक, गेंडलाल जंघेल, दामन सारवा, संतोष कुशवाहा, राजूराम, रंजन सिन्हा, उपेंद्र रिगरी, नवीन सिन्हा, अम्बरलाल श्रीवास्तव, शेष जांगड़े एवं डॉ. पार्वती कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी प्रकार उतई मंडल की बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री शैली शेंडे, मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, एल्डरमैन एवं महामंत्री चंदू देवांगन, महामंत्री प्रवीण यदु, ग्राम सरपंच एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष करण सेन, पार्षद संगीत रजक, सुनीता चंद्राकर, नीलम गड़े, लता सोनवानी, लक्ष्मीनारायण, सोनू राजपूत, हुबी राम साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष विमला कामड़े, सोसाइटी अध्यक्ष फतेलाल वर्मा एवं फलेन्द्र सिंह राजपूत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर, राकेश देवांगन, बृज मोहन साहू, खोपली सरपंच मंजू वर्मा, पुरई सरपंच डोमार सिंह साहू, कातरो सरपंच जीतेन्द्र सोनी, दानेश्वरी देशमुख, ममता चंद्राकर, रंजना चंद्राकर, मोतिम ठाकुर, शशि वर्मा, चेतन साहू, युवा मोर्चा महामंत्री हर्ष चंदेल, मोहन लाल साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.