होम / बड़ी ख़बरें / 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट की नई टंकी का वाल्व खराब, इन वार्डों में जलापूर्ति प्रभावित
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट की नई टंकी का वाल्व खराब होने के कारण कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। वाल्व में आई तकनीकी खराबी के चलते वार्ड क्रमांक 24, 25, 26, 27, 29 एवं 30 में आज शाम की जलापूर्ति तथा कल सुबह की जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है।
नगर निगम के जलकार्य विभाग द्वारा वाल्व की खराबी को दूर करने के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य किया जा रहा है। निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि जलापूर्ति प्रभावित रहने की स्थिति को देखते हुए आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण कर सहयोग प्रदान करें।
तकनीकी खराबी दूर होने के पश्चात संबंधित वार्डों में जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए नगर निगम ने खेद व्यक्त किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.