होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के द्वारा मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की उपस्थिति में 9 अगस्त क्रांति दिवस मनाया ।
इस अवसर पर कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता सेनानी व भारत छोड़ो आंदोलन के मुख्य नेतृत्व करता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं सभी भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करते हुए नमन किया।
जिला कांग्रेस दुर्ग अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि भारत के इतिहास में 9 अगस्त के दिन को 'अगस्त क्रांति दिवस' के रूप में जाना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बावजूद जब अंग्रेज़ भारत को स्वतंत्र करने को तैयार नहीं हुए तो राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आज़ादी की अंतिम जंग का ऐलान कर दिया, जिससे ब्रितानिया हुकूमत में दहशत फैल गई। 9 अगस्त, सन् 1942 में इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी, इसीलिए 9 अगस्त के दिन को इतिहास में 'अगस्त क्रांति दिवस' के रूप में जाना जाता है। यह आंदोलन मुम्बई के जिस पार्क से शुरू हुआ, उसे अब 'अगस्त क्रांति मैदान' के नाम से जाना जाता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अंग्रेज़ों को देश से भगाने के लिए 4 जुलाई, सन् 1942 को एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें कहा गया कि यदि अंग्रेज़ भारत नहीं छोड़ते हैं तो उनके ख़िलाफ़ व्यापक स्तर पर नागरिक अवज्ञा आंदोलन चलाया जाए। इसी भारत छोड़ो आंदोलन के चलते अंग्रेजों को 1947 में देश को आजाद कर भारत छोड़कर जाना पड़ा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप सेअल्ताफ अहमद, राय सिंह ढिकोला, राजकुमार नारायणी, दुष्यंत देवगन, राहुल शर्मा, आयुष शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, अख्तर चौहान, अशोक मेहरा, रवि कोरिया, ममता गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.