दुर्ग

सर्व यादव समाज जिला दुर्ग की कार्यकारिणी का गठन, राजदीप यादव बने जिलाध्यक्ष

79908082026130409whatsappimage2026-08-08at6.31.31pm.jpeg

दुर्ग। सर्व यादव समाज जिला दुर्ग की जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति एवं निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश यादव एवं राजनांदगांव से अभिनय यादव तथा बालोद के महामंत्री की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, संरक्षक बोधन यादव, मुकेश यादव, संजय यादव, नरेंद्र यादव सहित उपस्थित अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर पूजा-अर्चना कर किया। इसके पश्चात अतिथियों एवं समाज के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने, आपसी वर्ग भेद समाप्त कर एकजुटता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
इस दौरान वक्ताओं ने शासन द्वारा यादव समाज की कथित उपेक्षा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी निंदा की। उन्होंने समाज के अधिकारों एवं हितों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने तथा संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई।
इसके बाद चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हेमचंद यादव के सुपुत्र राजदीप यादव को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष, हरीश यादव को कार्यकारी जिला अध्यक्ष, महेश यादव को उपाध्यक्ष तथा ताम्रध्वज यादव को महामंत्री निर्विरोध घोषित किया गया। शेष पदों का सृजन समाज के प्रमुखों से चर्चा एवं सहमति के बाद किए जाने की बात कही गई।
कार्यक्रम में तुलसी यादव एल्डरमैन, कन्हैया गुड्डू यादव पार्षद, जितेंद्र यादव सभापति जिला पंचायत दुर्ग, ओमेश्वर यादव सरपंच बोराई, मुकेश यादव भिलाई, राजू अनंत यादव, जनक लाल यादव, अशोक यादव, नरेश यदु, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के उपाध्यक्ष, राजकुमार यादव, महेश यादव, लखन गोविंदा यादव, जीत यादव, अनिल यादव केलाबाड़ी, संजय यादव, भुनेश्वर यादव, राधेलाल यादव, खेमसिंह यादव बोरसी, महेश ठेठवार, अधिवक्ता गेंदलाल यादव, आशीष यादव, अधिवक्ता नीरज यादव, अभिषेक यादव, अनिकेत यादव, कृष्ण कुमार यादव, बीपी यादव, आहिल्या यादव, चंदन यादव, यशवंत यादव, गोपी यादव, निन्नी यादव, अमर सिंह यादव, आकाश यादव, अनंत यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मनोज यादव बोरसी ने किया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजदीप यादव ने सभी समाजजनों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.